कोंडागाँव- दो दिन पहले शामपुर और फुका गिरोला के बीच जंगल जमीन को लेकर हुए विवाद व मारपीट के बाद कोतवाली में शामपुर के ग्रामीणों ने मामला दर्ज करवाया था। लेकिन इस मामले पर कोई उचित कार्यवाही ना होता देख शनिवार की दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहले कोतवाली पहुंचे फिर वहां से दी गई समझाइस के बाद एसडीएम से मिलने पहुंचे हैं। ग्रामीणों की माने तो हम लोग गांव की जंगल बचाना चाहते हैं,लेकिन निकटवर्ती गांव के लोग जंगल को नष्ट करने में लगे हैं। ऐसे में उन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे हम थोड़े नाराज हैं हमारी मांग है कि, ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए।