
- साइबर सेल ने अभियान चलाकर 01 महिना में ढूंढें 115 मोबाईल।
कोंडागाँव- जिले में साइबर सेल व थाना, चौकी में गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीष कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी में लगे हुये हैं जिससे विगत 01 महीने में साइबर सेल की टीम को 115 गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीबन 25 लाख रुपए है। सायबर सेल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों बस्तर, बीजापुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व अन्य जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना से रिकवर किया गया है। रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, के महंगे सेट भी है।
मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने की समझाईष दी गई और मोबाइल उपयोग से पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिया गया।