ऑपरेशन के बाद मौत, परिजनों का हंगामा

  • सूचना पाकर पुलिस, एसडीएम,तहसीलदार व सीएमएचओ  पहुंचे मौके पर।

कोंडागाँव- जिला मुख्यालय में संचालित हो रहे अनंत हॉस्पिटल में शुक्रवार की शाम ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसडीएम, तहसीलदार के अलावा सीएमएचओ भी मौके पर पहुच मामले की जांच में जुटे हुए हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है,फिलहाल  प्रशासनिक अधिकारियों की टीम डॉक्टरो से मामले पर चर्चा कर रही है। अब जांच के बाद भी ज्ञात हो पायेगा कि, यह लापरवाही थी या फिर कुछ और मामला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *