- वन परिक्षेत्र में हो रही थी अवैध उत्खनन।
कोंडागाँव- अमरावती परिक्षेत्र के परिसर अमरावती अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर एफ 260 में 24 अप्रैल को वन क्षेत्र से अवैध मुरूम खनन कर रहे व्यक्ति पर वनविभाग द्वारा कार्यवाही की गई। अवैध खनन की जानकारी प्राप्त होते ही वन विभाग के दल द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध खनन कर रहे बीजापुर निवासी लोकेश पिता शिवलाल के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21181/06 जारी कर विधिवत कार्यवाही प्रारंभ की गई है। साथ ही अवैध अतिक्रमण में उपयोग किए जा रहे सभी समान जप्त कर जप्तिनामा तैयार किया गया है।