- – गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र में दिखी अनियमितता चार छात्र हुए पीएटी की परीक्षा से वंचित।
कोंडागाँव– पीएटी की परीक्षा से चार परीक्षार्थियों को परीक्षा से देने से वंचित किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पीएटी की परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय के गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को पहले तो मुख्य दरवाजे से एंट्री दी गई। फिर परीक्षार्थियों को यह कहते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया कि, उनके पास आधार कार्ड की मूल कॉपी नहीं है। इसमें एक छात्रा तो परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश कर बैठ भी गई थी उसे भी बाहर का रास्ता दिखाया गया। यदि नियम कायदे बने है तो बगैर आधार कार्ड के विद्यार्थियों को एंट्री ही नहीं देनी थी और जब एंट्री दे दी गई तो उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाना था। जबकि उनके परिजन कुछ देर बाद आधार कार्ड की मुल्क कही भी लेकर स्कूल पहुंच गए थे।

कोई मानने को तैयार ही नही-
इसे लेकर अब जिम्मेदार अधिकारी व्यापम के नियम- कायदों का हवाला दे रहे हैं,लेकिन कोई यह मानने को तैयार नहीं है कि, जिनकी ड्यूटी दस्तावेजों को जांच के लिए लगाई गई थी। उनसे बड़ी चूक हुई है यदि समय रहते ही इन विद्यार्थियों को मुल काफी लाने की बात कह दी जाती तो शायद वह भी परीक्षा दे रहे होते। खैर यह जांच का मामला है और देखना होगा कि, किस पर क्या कार्यवाही होती है।