छात्राओं की समस्या सुन कलेक्टर पहुंची कॉलेज हॉस्टल

 

  • हकीकत जान कलेक्टर ने कहा व्यवस्था जरूरी है यहाँ।

कोंडागाँव- गर्ल्स कॉलेज की छात्रावास में रह रही बड़ी संख्या में छात्राओं ने मंगलवार को अपने पालकों के साथ जनदर्शन में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से मुलाक़ात कर छात्रावास की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। छात्राओं ने साफ-सफाई, फर्नीचर, रसोई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अधीक्षिका की अनुपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं थी। छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने बुधवार को स्वयं छात्रावास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा।
छात्राओं ने बताया कि, छात्रावास में आवश्यक फर्नीचर की कमी है, साथ ही मेस की व्यवस्था नहीं है, सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं है और अधीक्षिका की भी नियुक्ति नही होने के कारण उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

जल्द व्यवस्था के दिये निर्देश-

कलेक्टर ने छात्राओं की मांगों को जायज़ बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त की जाएंगी। आपको बता दें कि,महाविद्यालय में संचालित हो रही यह छात्रावास का संचालन कॉलेज प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था साल भर बाद भी कुछ नहीं हो पाई है। दरअसल छात्रावास संचालन की अनुमति शिक्षा विभाग से फिलहाल नहीं मिल पाई है और शायद यही वजह है कि, यहां अव्यवस्था का आलम बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *