कोंडागाँव- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार की दोपहर ग्राम कोसगांव चौक में हुए सड़क दुर्घटना में विजय कंमल ज्वेलर्स के संचालक रोशन कोठारिया की मौत हो गई वहीं शेषमल सुराना गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल इनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है जहां से इन्हें हो गए जिन्हें रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अचानक बाइक सवार व्यक्ति स्पीड से रोड क्रॉस करने से टिप्पटर क्रमांक सीजी 04 पीसी 9490 के चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को बचाते समय अनियंत्रित होकर कार क्रमांक सीजी 27 एन 4033 को जबरदस्त टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुड़ गई है।