- आज फिर ग्रामीणों व कांग्रेसियो का कोतवाली में हंगामा।
कोंडागाँव- शुक्रवार की शाम एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत भाजपा कार्यकर्ता के कार से टकराने से हो गई थी। इस मामले को लेकर एकबार फिर आज ग्रामीण व कांग्रेसी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुचे व मामला दर्ज करने की मांग करते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि,
कल शाम की घटना का अब तक एफआईआर दर्ज ही नहीं हुआ है, यदि दर्ज हुआ है तो उसकी कापी दे दीजिए,क्योंकि ऑनलाइन में अब तक नहीं दिख रहा है। इस बीच पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि, आप पर शायद किसी का दबाव है मामले को सुलझा नहीं रहे इसलिए हम शव के साथ चक्का जाम करेंगे। हालांकि पुलिस अधिकारी सभी को।समझने के प्रयास में लगे हुए है।