- – लाखों के इनामी थे दोनों मृत माओवादी, ऑटोमेटिक गन सहित अन्य सामग्री बरामद ।
कोंडागाँव- लंबे समय के बाद एकबार फिर जिला पुलिस बल को खूंखार माओवादियों को मार गिराने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला कोंडागांव व नारायणपुर के सीमा से सटे किलम -बरगुम मरकाम पाल क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर कोंडागांव DRG/Bastar Fighters टीम माओवादी विरोधी अभियान पर मंगलवार को निकली थी।अभियान के दौरान शाम को सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद किया गया।

इलाके में सर्चिग अब भी जारी-
मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर ईस्ट बस्तर डिवीजन खूंखार माओवादी कमाण्डर DVCM हलदर एवं ACM रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली। मारे गये माओवादी पर 08.00 लाख एवं 05.00 लाख खुल 13 लाख का इनाम है घोषित। मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 Rifle एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, एवं माओवादी सामग्री बरामद हुआ।