कोंडागाँव- जहाँ कभी लाल आंतक का साया 24 घण्टे छाया रहता था। उन इलाको में अब सर्व सुविधायुक्त सरकारी भवन बनकर तैयार होने लगी है। ऐसे ही एक लाखो की लागत से जिले के बयानार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ मंत्री केदार कश्यप ने किया। इसके साथ ही यहा विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी मंत्री ने इस मौके पर किया उन्होंने कहा कि, अब बस्तर आगे बढ़ रहा है और बढ़ता ही रहेगा।
